टी20 वर्ल्ड कप,पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाड़ी,एक-दूसरे पर लगाए आरोप

टी20 वर्ल्ड कप,पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाड़ी,एक-दूसरे पर लगाए आरोप

भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मुकाबला हमेशा से ही हाई वोल्टेज माना जाता है टी20 वर्ल्ड कप, 2026 में भारत से 61 रन की करारी हार के बाद से पाकिस्तान क्रिकेट में मौजूदा खिलाड़ियों और इसके साथ ही पूर्व दिग्गजों के बीच में एक जुबानी जंग चलने लगी।

टी20 वर्ल्ड कप,टीम इंडिया से हारने के बाद

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने टीम के सीनियर खिलाड़ियों बाबर आजम शाहीन अफरीदी और शादाब खान को टीम से बाहर करने की जब बात कही तो यह बयान जो है शादाब खान को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया और उन्होंने पलटवार करते हुए यह कह दिया कि जो पूर्व खिलाड़ी आलोचना कर रहे हैं वह अपने दौर में भी वर्ल्ड कप में भारत को नहीं हरा पाए थे।

टी20 वर्ल्ड कप,2021 में तो भारत को हराया है और उन्हें हराकर एक ऐतिहासिक जीत भी यहां पर रची थी। शादाब के इस बयान ने विवाद को और भी ज्यादा भड़का दिया। ये बात यहीं नहीं थमा बल्कि जवाब में पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने टीवी चैनल पर ही एक तीखी प्रतिक्रिया दे दी और तीखी प्रतिक्रिया देते हुए मौजूदा टीम की जो तुलना है वो 90 के दशक की टीम से कर दी।

भारतीय टीम पाकिस्तान से खौफ खाती थी।

आज हालात यह है कि भारतीय खिलाड़ी हमारा विकेट लेने के बाद जश्न तक नहीं मनाते क्योंकि उन्हें पता है कि हम अब उनके स्तर के नहीं रहे।

आमिर के इस बयान के बाद से विवाद और भी ज्यादा बढ़

टी20 वर्ल्ड कप, 2021 में भारत को हराने वाली बात का जवाब देते हुए पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज बासित अली ने शादाब को मर्यादा तक याद दिला दी और यह कह दिया शादाब को अपने ससुर के बारे में ऐसी बातें नहीं करनी चाहिए थी।

जेब में शादाब जैसे 10 गेंदबाज रहते थे।

बासित अली ने एक पुराना किस्सा यहां बताते हुए शादाब के अनुशासन पर भी सवाल उठा दिए। उन्होंने कहा कि इंग्लैंड दौरे के दौरान उन्हें शादाब का फोन तक लेना पड़ा था क्योंकि वह खेल से ज्यादा मोबाइल में व्यस्त रहते थे।

टी20 वर्ल्ड कप,आंकड़ों की बात करते हैं,

2007 से लेकर अब तक टी20 वर्ल्ड कप, में भारत ने पाकिस्तान को आठ बार हराया है। जबकि पाकिस्तान को सिर्फ एक जीत मिली थी ।कुल टी20 वर्ल्ड कप, मुकाबलों में भी भारत का पलड़ा भारी रहा है। यही कारण है कि अब पाकिस्तान के जो पूर्व खिलाड़ी हैं वो खुलकर मौजूदा टीम की आलोचना कर रहे हैं।

पाकिस्तान टीम सुपर एट में पहुंच चुकी

ग्रुप स्टेज में उसका जो प्रदर्शन है वो बेहद ही कमजोर दिख रहा है। अब आगे के दौर में भारत और पाकिस्तान आमने-सामने नहीं होंगे क्योंकि दोनों ही टीमें अलग-अलग ग्रुप में हैं।

पूरे विवाद को लेकर एक सवाल यहां फिर से खड़ा हो चुका है

पाकिस्तान क्रिकेट में असली जो समस्या है वो प्रदर्शन की है या फिर अपनी ही टीम पर भरोसे की कमी की। क्योंकि जिस तरीके से एक लाइव टेलीविजन पे सभी खिलाड़ी आपस में भिड़ते हुए नजर आ रहे हैं और एक दूसरे पर बयानबाजियां कर रहे हैं इससे यही सवाल खड़ा होता है कि कमी कहां है प्रदर्शन में या फिर भरोसे में? आप विचार जरूर करिएगा धन्यवाद

Author picture

मोनू प्रजापति mkhindustannews.com इस वेबसाइट के मुख्य संपादक और न्यूज़ राइटर हैं। ये मुख्य रूप से क्रिकेट, आईपीएल और टीम इंडिया से जुड़ी ताज़ा खबरें कवर करते हैं। खेल जगत की हर बड़ी अपडेट को सबसे पहले पाठकों तक पहुँचाना इनका लक्ष्य है।"