Sadhvi Prem Baisa Death News:साध्वी का बुधवार शाम करीब 5:30 बजे निधन हुआ था

Sadhvi Prem Baisa Death News:साध्वी का बुधवार शाम करीब 5:30 बजे निधन हुआ था

Sadhvi Prem Baisa Death News: सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा में रहने वाली साध्वी की मौत के बाद अब उनके समर्थक, राजनीतिक नेता और स्थानीय लोग निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। दरअसल बुधवार को जोधपुर के पाल रोड स्थित साधना कुटीर आश्रम में उस वक्त अफरातफरी मच गई जब बाल साध्वी प्रेम बाईसा की अचानक तबीयत बिगड़ गई। आश्रम से उन्हें तुरंत एक निजी अस्पताल ले जाया गया। लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनकी उम्र और पहले से किसी गंभीर बीमार

साध्वी का बुधवार शाम करीब 5:30 बजे निधन हुआ था

मौत की खबर फैलते ही देर रात साधना कुटीर आश्रम के बाहर बड़ी संख्या में उनके समर्थक जमा हो गए। साध्वी की मौत के कारणों की निष्पक्ष जांच की मांग उठने लगी। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी यानी कि आरएलपी के नेता हनुमान बेनीवाल समेत कई जनप्रतिनिधियों ने भी इस मामले में जांच की मांग की है।

Sadhvi Prem Baisa Death News:साध्वी प्रेम बाईसा की मृत्यु

एसीपी छवि शर्मा ने कहा उनके पिता ने बताया कि पिछली रात उनकी तबीयत ठीक नहीं थी इसलिए उन्होंने एक निजी कंपाउंडर को बुलाया था। कंपाउंडर द्वारा इंजेक्शन लगाने के बाद उनकी तबीयत और बिगड़ गई और उन्हें एक निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

Sadhvi Prem Baisa Death News:मेडिकल बोर्ड पोस्टमार्टम कर रहा है।

उन्होंने यह भी कहा कि हमें इस बारे में पूरी जानकारी नहीं है कि उनके सोशल मीडिया अकाउंट तक किसकी पहुंच थी और हम इसकी जांच कर रहे हैं।

Sadhvi Prem Baisa Death News:एसीपी छवि शर्मा ने और क्या कुछ कहा है।

साधनी जी हैं इनके पिताजी द्वारा ऐसा बताया गया कि इनकी कल थोड़ी तबीयत खराब थी। जिस पर इन्होंने किसी प्राइवेट कंपाउंडर को बुलाया था। प्राइवेट कंपाउंडर ने जो इंजेक्शन लगाया बाद उसके इनकी तबीयत काफी ज्यादा खराब होने लग गई। जिसके बाद इनको एक प्राइवेट हॉस्पिटल में दिखाने ले गए। जहां उन्होंने बताया कि इनकी मृत्यु हो चुकी है। उसके बाद जो बॉडी है उसको एमजीएच मोर्चरी में शिफ्ट करवाया गया। प्रॉपर्ली वापस से जांचे करवा के शिफ्ट करवाया गया और अब मेडिकल बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम जो है वो उसकी प्रोसेस चालू
है।

साध्वी जी के सोशल मीडिया अकाउंट्स को कौन-कौन हैंडल कर रहे हैं

किन-किन के पास उसका एक्सेस है। इसके अभी पूरी सूचना हमें नहीं मिल पाई है। ये सबके बारे में भी जांच चल रही है। टाइमिंग्स वगैरह को लेके भी जांच चल रही है

Sadhvi Prem Baisa Death News:किसके द्वारा पोस्ट डाली गई।

राजस्थान की चर्चित कथावाचक साध्वी प्रेम बाईसा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद जोधपुर के महात्मा गांधी अस्पताल में भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पोस्टमार्टम के दौरान बड़ी संख्या में भक्त अस्पताल परिसर में पहुंच गए। जिससे कुछ समय के लिए स्थिति संवेदनाशील बनी रही। पुलिस और प्रशासन की समझाइश के बाद हालात पर काबू पाया गया।

बुधवार रात जैसे साध्वी प्रेम बाईसा के निधन की खबर सामने आई।

सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु आरती नगर स्थित उनके आश्रम और एमटीएच अस्पताल पहुंचने लगे। इस दौरान कुछ भक्तों ने साध्वी के पिता और आश्रम प्रबंधन को लेकर के भी सवाल खड़े किए। साध्वी के पिता ने उनकी मौत का कारण गलत इंजेक्शन बताए।

Sadhvi Prem Baisa Death News:पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

लेकिन देखना महत्वपूर्ण होगा कि इस पूरे मामले को लेकर के अब जांच में क्या रिपोर्ट निकल कर सामने आती है और सबसे अहम बात है कि जिस तरीके से यह मामला तूल पकड़ता चला जा रहा है और लगातार सवाल भी उठ रहे हैं उन सवालों का जवाब कब तक में मिलता है।

Author picture

मोनू प्रजापति mkhindustannews.com इस वेबसाइट के मुख्य संपादक और न्यूज़ राइटर हैं। ये मुख्य रूप से क्रिकेट, आईपीएल और टीम इंडिया से जुड़ी ताज़ा खबरें कवर करते हैं। खेल जगत की हर बड़ी अपडेट को सबसे पहले पाठकों तक पहुँचाना इनका लक्ष्य है।"