zubeen garg,या ​​अली’ फेम सिंगर जुबिन गर्ग की दुर्घटना में मौत,स्कूबा डाइविंग करते हुए गई जान?

zubeen garg,या ​​अली' फेम सिंगर जुबिन गर्ग की दुर्घटना में मौत,स्कूबा डाइविंग करते हुए गई जान?

zubeen garg, सिंगर जुबिन गर्ग का सिंगापुर में स्कूबा ड्राइविंग हादसे के बाद निधन हो गया। और वह 52 साल के थे।

बहुत दुखद हादसा हुआ है । सिंगापुर पुलिस ने उन्हें समुद्र से बचाया और पास के अस्पताल में भर्ती करवाया। लेकिन मेडिकल चेकअप और काफी देखभाल के बाद भी डॉक्टर्स जुबिन गर्ग को नही बचा पाए।

जुबिन सिंगापुर में नॉर्थ ईस्ट फेस्टिवल में भाग लेने के लिए गए थे।

zubeen garg,आज उनकी परफॉर्मेंस भी थी। लेकिन अचानक से उनके निधन ने फैंस और पूरे समुदाय को सदमे में डाल दिया है। जिससे भारत की म्यूजिक इंडस्ट्री में मातम पसर चुका है। और यह दुखद हादसा सिंगापुर से सामने आया है। जहां पर उनकी मौत हो गई है।

52 साल उनकी उम्र थी और जुबिन गर्ग के निधन के बाद असम, पूर्वोत्तर और देश भर के तमाम हिस्सों में मौजूद उनके फैंस उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

पूर्व राज्यसभा सांसद रिपु बोरा ने एक्स पर सिंगर को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने लिखा हमारे कल्चर के प्रतीक जुबिन गर्ग के निधन से गहरा सदमा और दुख हुआ। उनकी आवाज, संगीत और साहस ने असम और पीढ़ियों को प्रेरित किया है। उनके परिवार, फैंस और करीबियों के साथ मेरी संवेदना है।

  • जुबिन गर्ग का जन्म 18 नवंबर1972 को असम के जोरहाट में हुआ था। वो सिंगर के अलावा कंपोजर, म्यूजिक डायरेक्टर और एक्टर थे। उन्होंने मूल रूप से असम और हिंदी में गाने गाए थे।
  • हालांकि बंगाली, तमिल, तेलुगु, नेपाली और मराठी में भी उनके गाने काफी पॉपुलर हैं।

असम और नॉर्थ ईस्ट समुदाय के बीच एक कल्चरल आइकॉन थे। वो नेशनल फिल्म अवार्ड, फिल्मफेयर अवार्ड समेत कई पुरस्कार भी जीत चुके है। लेकिन जिस तरीके से उनकी मौत की खबर मिली है हर कोई सक्त में है और यकीन कर पाना लोगों के लिए बेहद मुश्किल हो पा रहा है।

नॉर्थ ईस्ट के एक फेस्टिवल में वो शामिल होने के लिए सिंगापुर गए थे। लेकिन वहां पर स्कूबा ड्राइविंग के वक्त जो है उनका निधन हुआ। हालांकि कैसे हादसा हुआ? वहां पर क्या कुछ हुआ यह अभी जानकारी और सामने नहीं आई है।

zubeen garg,या ​​अली’ फेम सिंगर जुबिन गर्ग की दुर्घटना में मौत,स्कूबा डाइविंग करते हुए गई जान

लेकिन उनको जल्द ही अस्पताल ले जाया गया ताकि उनकी जान बचाई जा सके। लेकिन डॉक्टर्स उनको बचा नहीं पाए।

सिंगापुर पुलिस ने उन्हें समुद्र से बचाया। फिर पास के अस्पताल में भर्ती करवाया लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। ऐसे में परिवार के लिए भी यकीन कर पाना बहुत मुश्किल है कि जुबिन गर्ग उनके बीच में नहीं रहे और उनके जो फैंस हैं, उनके जो चाहने वाले हैं जो उनको काफी पसंद करते थे ।

उनके फ्रेंड्स जो गानों को सुनते थे। वो अब काफी दुखी हैं और लोग उनको याद कर रहे हैं।बॉलीवुड की अगर हम बात करें तो या अली उनका गाना काफी फेमस हुआ था। उनको एक नई पहचान इस गालिनी ने दिलाई थी। आगे की जानकारी हम अवश्य बताएंगे अपना राय कमेंट बॉक्स में अवश्य बताएं धन्यवाद

Author picture

मोनू प्रजापति mkhindustannews.com इस वेबसाइट के मुख्य संपादक और न्यूज़ राइटर हैं। ये मुख्य रूप से क्रिकेट, आईपीएल और टीम इंडिया से जुड़ी ताज़ा खबरें कवर करते हैं। खेल जगत की हर बड़ी अपडेट को सबसे पहले पाठकों तक पहुँचाना इनका लक्ष्य है।"