भारतीय रेलवे ने अब आपके किराए में मामूली बढ़ोतरी का ऐलान किया है। जिससे कि आपकी यात्रा को और सुखमय बनाया जा सके।
भारतीय रेलवे ने किराए में मामूली बढ़ोतरी का ऐलान किया है। हालांकि इस फैसले का सबसे ज्यादा असर लंबी दूरी के यात्रियों पर पड़ेगा। अब 215 कि.मी. से ज्यादा का सफर तय करने पर आपको 1 से 2 पैसे प्रति किलोमीटर ज्यादा चुकाने होंगे
26 दिसंबर 2025 से लागू होगा। हालांकि रेलवे के इस फैसले से यात्रियों की जेब पर कोई खास बोझ का असर नहीं पड़ेगा। लेकिन रेलवे को एक से 2 पैसे प्रति किलोमीटर बढ़ाने से ही सालाना ₹600 करोड़ का फायदा होगा। रेलवे का अनुमान है कि सिर्फ 1 से 2 पैसे प्रति किलोमीटर बढ़ाने से ही रेलवे की कमाई सालाना करीब ₹600 करोड़ बढ़ जाएगी।
भारतीय रेलवे ने अब आपके किराए में मामूली बढ़ोतरी का ऐलान किया है।,अब आपको टिकट कितने का मिलेगा?

टिकट की कीमत को अगर उदाहरण के तौर पर समझें तो वर्तमान में दिल्ली से पटना की दूरी लगभग 1000 कि.मी. है और थर्ड एसी का किराया करीब ₹2395 पड़ता है। लेकिन 26 दिसंबर 2025 के बाद अगर कोई यात्री इसी रूट पर राजधानी ट्रेन से सफर करता है तो प्रति किलोमीटर 2 पैसे की बढ़ोतरी के चलते उसे अपने टिकट पर करीब ₹20 ज्यादा देने होंगे।
215 कि.मी. से कम दूरी की यात्रा करने वालों और मंथली सीजन टिकट होल्डर्स के किराए में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
भारतीय रेलवे ने छोटे रूट पर यात्रा करने वाले करोड़ों यात्रियों को राहत दी है। 215 कि.मी. से कम के सफर पर किराए में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई। इसका मतलब है कि कम दूरी की यात्राएं पहले की तरह ही सस्ती बनी रहेंगी।
इसके अलावा रोजाना सफर करने वाले यात्रियों के लिए भी राहत की खबर है।

रेलवे ने अब अर्बन और मंथली सीजन टिकट की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। इससे मुंबई, दिल्ली, कोलकाता और चेन्नई जैसे शहरों में लोकल ट्रेनों से सफर करने वाले लाखों यात्रियों पर कोई बोझ नहीं पड़ेगा।
भारतीय रेल मंत्रालय ने यह फैसला क्यों लिया?
रेल मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक किराए में बढ़ोतरी के पीछे का मकसद ऑपरेशनल कॉस्ट में हो रही वृद्धि और इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स को फंड करने के लिए किया गया जिससे रेलवे लगातार अपनी सेवाओं को बेहतर बना सके।
इसके साथ ही नई ट्रेनें चलाने और स्टेशन के आधुनिकीकरण पर काम और बेहतर हो सके। इस किराए बढ़ोतरी से मिली ₹600 करोड़ की अतिरिक्त आय का इस्तेमाल इन्हीं कामों में किया जाएगा।
हर किमी पर 1-2 पैसे ज्यादा लगेंगे,26 दिसंबर से लागू होगा।दूसरा सबसे बड़ा नियोक्ता है ।

इसके नेटवर्क को मेंटेन करने में भारी खर्च आता है। हालांकि इस साल में यह दूसरी बार है जब सरकार ने किराया बढ़ाया है। इससे पहले इसी साल में 1 जुलाई को सरकार ने रेल किराए में बढ़ोतरी की थी। आपको क्या लगता है रेल किराया बढ़ने से बेहतर सुविधा मिल पाएगी नहीं या हां कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं धन्यवाद














