बिहार विधानसभा चुनाव 2025: का डंका बज चुका है। अब चुनाव से पहले तरह-तरह के सर्वे आ रहे हैं जिससे पता चल रहा है कि
बिहार का जनता किस पार्टी और नेता से खुश है और किससे नाराज है।
ऐसे ही पॉलिटिकल रिसर्च एजेंसी सी वोटर ने बिहार में सर्वे किया है। और यह सर्वे सीएम फेस को लेकर है। जिसमें बिहार की जनता को नीतीश कुमार, और तेजस्वी यादव, और चिराग पासवान और प्रशांत किशोर में सीएम चेहरे के लिए अपनी पसंद बताने के लिए कहा गया था। जिसके बाद अब नतीजे आ चुके हैं।
CM की रेस में तेजस्वी यादव नंबर वनजिसे सुनने के बाद नीतीश कुमार की टेंशन बढ़ने वाली है।

- इस आंकड़ों के मुताबिक नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को बिहार की जनता ने 36.3% वोट दिया है।
- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को 15.9% बिहार की जनता ने पसंद किया है।
- प्रशांत किशोर को 23.2% बिहार की जनता ने पसंद किया है।
बिहार विधानसभा चुनाव 2025: अब इन आंकड़ों को गौर से देखिए।
इन आंकड़ों के मुताबिक बिहार की जनता ने सबसे ज्यादा नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को पसंद किया है।
इसके बाद प्रशांत किशोर और फिर बारी आती है नीतीश कुमार की। जी हां, तेजस्वी की इस छलांग में चुनावी साल में हर महीने जारी हो रहे इस सर्वे के आंकड़ों में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है।
इस सबके बावजूद तेजस्वी यादव लगातार शीर्ष पर बने हुए हैं। और आरजेडी नेता को फरवरी में जहां 40% से ज्यादा लोग सीएम कैंडिडेट के रूप में पसंद कर रहे थे। वहां अगस्त तक उनका ग्राफ गिरकर 31.3% तक पहुंच गया था।
हालांकि सितंबर में उन्होंने छलांग लगाई और उनकी रेटिंग 35% से ऊपर पहुंच गई और अब अक्टूबर में बढ़त हुई और आंकड़ा 36% से ऊपर आ पहुंचा है। वहीं पीके की रेटिंग की बात करें तो सी वोटर के सर्वे में जय स्वराज के नेता प्रशांत किशोर की रेटिंग सितंबर में 23.1% थी जो वही अक्टूबर में हल्की बढ़त के साथ 23.2% हो गई है।
वहीं फरवरी 2025 की बात करें तब 14.9% लोगों ने पीके को पसंद किया था। इसके बाद मई के महीनों में उन्होंने छलांग लगाते हुए नीतीश कुमार को सर्वे रेटिंग में पछाड़ दिया था। नीतीश कुमार का ग्राफ गिर रहा है।
बिहार चुनाव को लेकर प्रशांत किशोर का बड़ा दावा, ‘तेजस्वी यादव ऐसे ही हारेंगे जैसे राहुल गांधी

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुरुआत में तेजस्वी के बाद नंबर दो पर थे। लेकिन धीरे-धीरे उनका ग्राफ गिरता गया और सितंबर में 16% तक जा पहुंचा। अब अक्टूबर में भी उनके रेटिंग में मामूली गिरावट आई है और रेटिंग 15.9% हो गई है।
चिराग पासवान और सम्राट चौधरी की। सी वोटर के ताजा सर्वे में लोजपा रामविलास के मुखिया चिराग पासवान चौथे और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी पांचवें नंबर पर हैं।
चिराग की रेटिंग सितंबर में 9.5% थी। जो अक्टूबर में गिरकर 8.8% हो गई
भाजपा नेता सम्राट चौधरी की रीटिंग सितंबर महीने में 6.8% थी जो बढ़कर 7.8% हो गई। पहले चरण के नामांकन की प्रक्रिया शुरू होने के बाद जारी हुए पसंदीदा मुख्यमंत्री उम्मीदवार के ताजा सर्वे में राष्ट्रीय जनता दल आरजेडी के नेता तेजस्वी यादव और जन स्वराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर के ग्राफ में हल्का उछाल आया है। और मौजूदा सीएम नीतीश कुमार का ग्राफ गिरा हुआ है। तो यह सर्वे हैं जो बताते हैं कि बिहार की जनता किसे पसंद कर रही है किससे नाराज है। अब इस सर्वे पर आपकी क्या राय है हमें कमेंट करके जरूर बताएं।